पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटने से लगी आग, हादसा देखने गयी य... - CG Sandesh

पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटने से लगी आग, हादसा देखने गयी युवती की जलकर मौत

बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर अचानक पलट गया और आग लग गयी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई. हादसे में 23 लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, टैंकर सुबह करीब 7 बजे पलटा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई और वहां मौजूद लोग झुलस गए. 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह भी कहा जा रहा है कि टैंकर पलटने के बाद कुछ लोग उसमें से गिर रहे पेट्रोल को लेने के लिए वहां पहुंचे थे. मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बिस्टान थाना इलाके के अंजनगांव की है.

खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों के इलाज की है. कुछ गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया जा सकता है. घटना में एक युवती की मौत की बात सामने आ रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर खरगोन की ओर झिरन्या जा रहा था. झिरन्या रोड पर अंजनगांव के पास मोड में असंतुलित होकर पलट गया. इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी. तभी टैंकर में शाट सर्किट की तरह कुछ हुआ और अचानक धमाका हुआ. टैंकर के चालक और सहचालक मौके से पहले ही भाग चुके थे. टैंकर के पास खड़ी गांव के गोरेलाल के 19 वर्षीय युवती रंगु धमाके में जल गई और अन्य लोग भी बुरी तरह झुलस गए. मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य दमकल पहुंचे तब तक टैंकर खाक हो चुका था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें