बसना : डांस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे लोगों का रास्ता ... - CG Sandesh

बसना : डांस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे लोगों का रास्ता रोककर की मारपीट.

बसना में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे तीन लोगों को सिटीग्राउंड के पास रास्ता रोककर मारपीट किया गया तथा जान से मार देने की धमकी भी दी गई. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.  

रेमड़ा निवासी वेदप्रकाश राय ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव में छोटे बच्चों का डांस ग्रुप चलाता है, जो अपने साथी कोमल तथा हेमलाल के साथ 25 अक्टूबर को गाँव के बच्चों को लेकर डीजे डांस प्रतियोगिता में भाग लेने बसना आ रहा था.

वेदप्रकाश ने बताया कि इसी दौरान रात को करीब 11.00 बजे सिटी ग्राउंड के सामने बसना फोकट पारा के 3-4 लड़के उनका रास्ता रोककर गाली गुप्तार करने लगे, जिसे गाली देने से मना करने पर अमृत चौधरी का लड़का और ओमी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए बहोत बात करता है आज तुझे जान से मार देंगे कहकर मुक्का से आंख में मारकर गाड़ी का चाबी को छीनकर गाड़ी को गिरा दिया. जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है

प्रार्थी ने बताया कि इसके बाद सभी मिलकर उसे हांथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट किये. जिसे कोमल दिवान एवं हेमलाल सिदार बीच बचाव करने आये तो उनको भी मारापीटा गया.

प्रार्थी ने बताया कि मारपीट करने से उसके बांए आंख और सिर तथा माथा में चोट आकर खुन निकला है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़कों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें