लापरवाही के चलते पेड़ पौधे खो चुके हैं अपना अस्तित्व, 1500 छ... - CG Sandesh

लापरवाही के चलते पेड़ पौधे खो चुके हैं अपना अस्तित्व, 1500 छायादार वृक्षों का किया गया था रोपण

सरायपाली:- ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दुर ग्राम पंचायत सराइपतेरा के पहुंच मार्ग में रोड के अगल-बगलवन विभाग सरायपाली के द्वारा   लगभग 1500 की तादाद में छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया था.

यह वृक्षारोपण आज से 3 साल पहले किया गया था उसके लिए शासन से लाखों रुपये का बजट दिया गया था, योजना के अनुसार 5 साल में लगाए गए पौधों को छायादार पेड़ में परिवर्तन करना था लेकिन विभाग के देख-रेख के अभाव में यह पौधे अपना अस्तित्व खो चुके हैं आज उन जगहों पर एक भी पेड़ पौधे आपको दिखाई नहीं दे रहे है.

ग्रामीणों से इस संबंध में बात किया गया तो बताया गया कि पेड़ पौधों की देखरेख के लिए गांव के एक आदमी को चौकीदार भी रखा गया था.

जब छत्तीसगढ़ संदेश की टीम इन पेड़ पौधों की देखरेख करने वाले चौकीदार के पास पहुंची तो बताया गया कि रोजगार गारंटी के तहत इन पेड़- पौधों का वृक्षारोपण किया गया था और इसके तहत मुझे चौकीदार रखा गया था मुझे इसमें कुल 100 दिन का काम मिला और इन सब दिन के तहत मैंने वृक्षों का देखरेख किया और पानी डाला. उसके बाद मुझे रोजगार गारंटी के द्वारा भुगतान नहीं किया गया और मैं काम पर जाना छोड़ दिया जिसके बाद पेड़ पौधे खत्म हो गए

पुरे मामले की जाँच कर के ही इस संबंध में बता पाऊंगा

- मयंक पाण्डे, SDO, वन विभाग, सरायपाली


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें