पिथौरा : किराना सामान लेने बाजार जाते समय हुई मोटरसायकल से ट... - CG Sandesh

पिथौरा : किराना सामान लेने बाजार जाते समय हुई मोटरसायकल से टक्कर, रायपुर रिफर

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढीपार मुरई धोवा नाला के आगे NH53 रोड पर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसायकल चालक द्वारा एक अन्य मोटरसायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को 11 बजे उमाशंकर पटेल पिता हृदय लाल पटेल निवासी मुढीपार अपने मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक CG04 DW 0895 से किराना सामान लेने पिथौरा बाजार जा रहा था. इसी दौरान मुरई धोवा नाला के आगे NH-53 रोड कुबोटा शो-रूम सामने, लहरौद में विपरित दिशा से मोटर सायकल होण्डा साइन क्रमांक CG06 GN 0321 का चालक के द्वारा अपने वाहन को विपरित दिशा से तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंण्ट कर दिया. जिसे ईलाज हेतु एम्बूलेंस से CHC पिथौरा लाये थे और प्राथमिक उपचार के बाद उमाशंकर को रायपुर रिफर किया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें