सरायपाली -बसना  जिला बनाओ के मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिल... - CG Sandesh

सरायपाली -बसना जिला बनाओ के मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की तयारी

सराईपाली:- पिछले कई वर्षों से अंचल के विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लोग जिले की मांग कर रहे है. सरायपाली -बसना क्षेत्र को जिला बनाने की मांग 32 साल पुरानी है। 1984 से लगातार सरायपाली -बसना को जिला बनाने की मांग व्यापारी वर्ग, राजनीतिक पार्टियां, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के लोग मांग करते आ रहे हैं। पिछले दिनों जब सारंगढ़ को जिला बनने की घोषणा की बात सामने आई तो सरायपाली-बसना को जिला बनाने हेतु पुनः प्रयास होने लगे। इस प्रयास के चलते जिला बनाने हेतु एक समिति का गठन भी हुआ। हस्ताक्षर अभियान चलाकर SDM के द्वारा राष्ट्रपति तक ज्ञापन भी पहुचाया गया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी सौपां जा चूका है ज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 10 मार्च 2018 शनिवार को सराईपाली ब्लॉक में मुख्यमंत्री कन्या योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का लोकार्पण तथा सँवरा समाज के महासम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आये थे, तब इस अवसर पर बसना और सराईपाली के जिला बनाओ संघर्ष समिति ने सराईपाली बसना को संयुक्त नवीन जिला का निर्माण करने हेतु डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पुनः ज्ञापन सौपा दिया था जिसमें मुख्यमंत्री ने समिति को आश्वासन दिया कि आगामी समय में जब भी प्रदेश में नवीन जिला बनाया जायेगा तब सराईपाली-बसना को पहली प्राथमिकता दिया जायेगा।

जिला बनाओ ज्ञापन देने में रामलाल चौहान विधायक सराईपाली, जयदेव भोई सँवरा समाज प्रान्त अध्यक्ष, अनन्तराम बिशी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, महेश नायक, अनीता चौधरी एवं निरुपमा देवता शामिल थीं।

 

पुनः होने लगी है मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 जून को सारंगढ़ जिला बनने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद अब पुनः यह मांग जोर शोर से शूरू होने लगी है। इस क्षेत्र के लोगो द्वारा पहले कम से मिलकर मांग पत्र देने और अवश्यक्ता अनुसार आंदोलन करने की चर्चाएं चल रही है। CM को मांगपत्र सौपने के लिए सराईपाली तथा बसना के विधायक के साथ विधानसभा के लिए आगे आने वाले नए चेहरों को साथ लेकर जाने की बात भी सामने आ रही है। इस तरह से क्षेत्र की भावी चेहरे की परख भी हो जायेगी।

इसलिए बेहतर सरायपाली -बसना

सरायपाली -बसना जिला बनाने का सबसे प्रमुख आधार यहाँ की भौगोलिक स्थिति के साथ सरायपाली -बसना के लिए आवागमन व्यवस्था, जिले का सबसे बड़ा अनुविभाग, एसडीएम कार्यालय, सिचाई विभाग, एडीजे कोर्ट, कुटुंब न्यायालय, विधुत न्यायालय, पी डब्ल्यू, डी पी एच, दूरसंचार, एस डी ओ पी कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, 100 बिस्तर अस्पताल, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, रेडियो स्टेशन, विद्युत् विभाग का ई ई कार्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आई टी आई होने के साथ एयर बेस केम्प भी खुलने वाला है.

इसके अतिरिक्त सराईपाली ओडिशा की सीमावर्ती पूर्वी छोर का एक मात्र नगर होने के कारण जिला बनने से प्रशासनिक कसावट बढ़ेगा विकास भी जमीन तक जल्दी पहुँचेगा जिससे व्यवसाय भी बढ़ेगा और नक्सलियों की सक्रियता पर भी विराम लग जायेगा.

अभी जिला मुख्यालय की दुरी लगभग 120 किमी से अधिक होने कारण आवागमन की सुविधा में कठिनाई का सामना करना पड़ता है जिससे गरीब तबके के लोगो को समय एवम धन दोनों की नुकसानी एवम परेशानी उठानी पड़ रही है।

ऐसे में अब देखना ये हैं कि इस जिला बनाओ मुहिम में राजनितिक चेहरे अपना बढ़ चढ़ कर कितना सहयोग देते हैं। इस क्षेत्र की आम जनता तो भिड़ी ही है इस मांग को लेकर।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें