सरायपाली : मटन देने से मना करने पर टंगिया से हमला. - CG Sandesh

सरायपाली : मटन देने से मना करने पर टंगिया से हमला.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम भोथलडीह में पानी टंकी के पास एक व्यक्ति को मटन देने देने से मना करने पर उसके सिर में टंगिया से हमला कर दिया गया. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

भोथलडीह निवासी सुन्दर भोई ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर की शाम 4 बजे वह ग्राम खम्हारपाली से मटन लेकर अपने गांव भोथलडीह आया और अपनी मोटर सायकल को खड़ी करके पानी टंकी के पास बैठा था.

प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान वहां उसके गांव के श्याम, सुन्दर अघरिया और जशोवन्ती भी थे, इसी दौरान गांव का ललित तांडी वहां आया और बोला कि मटन को मुझे दे दो. जिसे प्रार्थी मना किया तो ललित उसे माँ बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा मेरे मना करने पर गुस्से में आकर अपने घर से टंगिया लाकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और टंगिया से माथे में वार कर चोट पहुंचा दिया.

इस वार से प्रार्थी के माथा से खुन निकला है. घटना को श्याम, सुन्दर और जशोवन्ती देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ललित तांडी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें