सिंघोड़ा : सड़क दुर्घटना में मोटरसायकल चालक की मौत. - CG Sandesh

सिंघोड़ा : सड़क दुर्घटना में मोटरसायकल चालक की मौत.

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के NH 53 रोड राफेल चौक ग्राम छुईपाली में सड़क दुर्घटना में एक मोटरसायकल चालक की मौत होने पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

प्रभाकर बरिहा ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर को प्रात: 09:00 बजे लगभग उसका बड़ा भाई दिवाकर बरिहा अपने प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DH 0142 को सागरपाली मोटर सायकल मैकेनिक के पास बनवाने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था, जिसके कुछ समय बाद प्रभाकर को गांव के नरेश प्रधान ने फोन से सूचना दिया कि एन एच 53 रोड राफेल चौक ग्राम छुईपाली मे दिवाकर बरिहा का एक्सीडेंट हो गया है.

सूचना पाकर प्रभाकर तत्काल घर से निकलकर एन एच 53 रोड राफेल चौक ग्राम छुईपाली पहूंचा तो वहां उसका बड़ा भाई दिवाकर बरिहा खून से लतपथ रोड के उपर पड़ा था, जिसके सिर मे गम्भीर चोट लगा था तथा बांया पैर टूट गया था,  और मोटर सायकल वहीं पर क्षतिग्रस्त हालत मे पड़ा था.

प्रार्थी प्रभाकर ने बताया कि वहीं बगल मे स्कोडा कार क्रमांक JH 01 ET 8865 भी खड़ी थी जिसके सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.

इसके बाद दिवाकर बरिहा को टोल प्लाजा के 1033 एम्बुलेंस वाहन मे शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये. जहाँ दिवाकर के मौत की पुष्टि की गई.

प्रभाकर ने बताया कि उसके बड़े भाई दिवाकर बरिहा को स्कोडा कार क्रमांक JH 01 ET 8865 का चालक अपने कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक सरायपाली की ओर से चलाते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसकी मौत हुई है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी स्कोडा कार क्रमांक JH 01 ET 8865 के चालक के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें