सरायपाली : राइसमिल के मैनेजर के खिलाफ नाबालिग युवती से छेड़छा... - CG Sandesh

सरायपाली : राइसमिल के मैनेजर के खिलाफ नाबालिग युवती से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. युवती ने राइसमिल के मैनेजेर के खिलाफ थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है की 17 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे श्री सांई राईसमिल, छिबर्रा के मैनेजर हितेश प्रधान ने बाथरूम में नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ की और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हितेश प्रधान के खिलाफ भादवि की धारा 452, 354, 506 तथा 08 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें