सरायपाली : बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे... - CG Sandesh

सरायपाली : बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.

चौकी पुलिस बलौदा की कर्यवाही में ट्रेक्टर की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी हत्थे चढ़े हैं. जिनके विरुद्ध दो अलग-अलग आईपीसी की धारा कायम करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.  

इन आरिपोयों ने नवीनेन्द्र आचार्य के बाड़ी में खड़ी स्वराज 735 ट्रेक्टर से बैटरी की चोरी की है. इन आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर पकड़ा. जिनका नाम आकाश साहू पिता चितरंजन साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम कुंडापाली, तथा बिरंचि नंद पिता दिलीप नंद उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम भूतिया हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपी आकाश साहू ने ट्रेक्टर से बैटरी चोरी कर ग्राम भूतिया के बिरंचि नंद पिता दिलीप नंद उम्र 42 वर्ष के यहां बेचा है.

जिसपर आरोपी बिरंचि नंद को पकड़ कर धारा 411 भादवि, तथा आकाश साहू को चोरी करने के वास्ते धारा 379 भा.द.वि कायम कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उदय राम साहू प्रधान आरक्षक रोहित लाल राजहंस, पंकज बाघ, आरक्षक पेखन माथुर, संदीप प्रधान, मनीष भोई,सु भाष यादव, नंद कुमार सिदार, महिला आरक्षक सरोज टेकाम, सैनिक दिनेश प्रधान का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें