5 परिजनों की हत्या करने के बाद खुद लगा ली फांसी - CG Sandesh

5 परिजनों की हत्या करने के बाद खुद लगा ली फांसी

पंजाब के लुधियाना में 30-वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो सौतेले बेटों और सास-ससुर को जलाकर मार डालने के एक दिन बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलदीप सिंह ने लुधियाना में सिधवान बेट के पास अपने खुर्शेदपुर गांव में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा था कि सिंह ने जालंधर जिले में सोमवार देर रात अपनी पत्नी परमजीत कौर, उसके पूर्व पति से पैदा दो बेटों- अर्शदीप (8) और अनमोल (5) तथा उसके पिता सुरजन सिंह और मां जोगिंदरो को कथित तौर पर जलाकर मार डाला था। वह परमजीत कौर के अपने मायके से उसके घर लौटने से इनकार करने को लेकर नाराज था।

कौर अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ पिछले पांच-छह महीने से पंजाब के जालंधर जिले में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। सिंह चाहता था कि उसकी पत्नी लुधियाना के खुर्शेदपुर गांव स्थित उसके घर लौट जाए, लेकिन उसने मना कर दिया, क्योंकि कथित तौर पर सिंह उसे और उसके बच्चों को पीटा करता था।घटना की रात सिंह और उसके दो साथियों ने सो रहे पांचों लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि दो साथियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें