CG News : रनिंग प्रैक्टिस के लिए गए छात्र की सड़क हादसे में मौत
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार पिकअप के चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक तुमान निवासी कॉलेज छात्र प्रहलाद धोबी पिता अमृतलाल (22) तुमान सक्ति मार्ग पर ग्राम ढोढ़ातराई के पास पिकअप की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
बताया गया की प्रहलाद धोबी कॉलेज की पढ़ाई के साथ साथ पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा था और रनिग प्रैक्टिस के लिए जाता था.
वही सूचना पर 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और संबंधित उरगा थाना पुलिस को सूचना दी. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम किया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें