मेडिकल संचालक से बच्ची को लगवाया इंजेक्शन ,कुछ देर बाद गई मौत
बलरामपुरः बलरामपुर के कुसमी में 2 साल की सिमरन को मामूली सर्दी जुकाम था। बच्ची के परिजन डॉक्टर के पास जाने के बजाए मेडिकल दुकान गए और दुकान संचालक से सिमरन को इंजेक्शन लगवा लिया।
जिसके बाद बच्ची की तबीयत इतनी बिगड़ी की उसके प्राण चले गए। आनन-फानन में बच्ची को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची के शव को मोर्चुयरी में रखा है। परिजन अब पुलिस से दुकान संचालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तो वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का जाएगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें