सीएम बघेल ने किसानों के खाते में हस्तांतरित की न्याय योजना क... - CG Sandesh

सीएम बघेल ने किसानों के खाते में हस्तांतरित की न्याय योजना की राशि

दीपावली से पहले किसानों को मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ा तोहफ़ा दिया है. उन्होंने राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना व राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में किया ₹1866.39 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान।
Image
मुख्यमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द एवं अरहर खरीदी की शुरुआत की. अरहर एवं उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी की जाएगी.

मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से बात कर रहे हैं. किसानों ने समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग की खरीदी का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने नवीन अनुविभाग और तहसीलों का शुभारंभ किया. साथ ही नवीन तहसीलों और नामांतरण सरलीकरण पोर्टल शुरुआत की. अब राज्य में अनुविभाग की संख्या बढ़कर 108 और तहसीलों की संख्या 227 हुई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें