CG News: रेल पटरी पर मिली अज्ञात पुरुष की लाश, गले में बंधा था लुंगी गांठ
रायगढ़ जिले में रेल पटरी पर एक अज्ञात पुरुष की लाश मिली. लाश के गले में छींटदार लुंगी गांठ बंधा हुआ था. 16 अक्टूबर की सुबह एक रेलवे कर्मचारी ने थाना कोतरारोड़ में रायगढ़-जेएसपीएल के मध्य अप लाइन की रेल पटरियों पर एक अज्ञात पुरुष की लाश को देखा. मृतक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष होगी.
इसकी सुचना थाने में दी गयी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर पुलिस डॉग को बुलाया गया पुलिस डॉग शव तथा आसपास से गंध लेकर रोड तक आया. अज्ञात मृतक के दाहिने हाथ में गोदना से “राम” लिखा हुआ है. कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्यु री में रखा गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें