सरायपाली : बालसी पुल के पास शराब बिक्री हेतु रखे 6320 ML देशी प्लेन/ अंग्रेजी शराब जप्त
सरायपाली पुलिस को 16 अक्टूबर 2022 को मुखबिर सूचना मिला कि बालसी पुल के पास में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार करते खड़े है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान में पहुचकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। संदेही को अवैध मंदिरा के साथ रंगे हाथो पकड़कर गवाहो के सामने नाम पता पुछा जो अपना नाम अजय महाकुर पिता उत्तर कुमार महाकुर उम्र 24 वर्ष जाति यादव साकिन पुटका थाना झारबंद जिला बरगढ उड़िसा हाल बगईजोर ढाबा थाना सरायपाली का रहने वाला बताये.
आरोपी के कब्जे से 1. एक सफेद प्लास्टिक बोरी वाले थैला में 15 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब व 09 पौवा देशी प्लेन मदिरा 2. एक सफेद प्लास्टिक बोरी वाले थैला में एक बोतल बोदका, एक बोतल मेकडावल नंबर 1 और सील टूटी हुई रायल स्टेज बोतल में करीबन 500ml भरी जुमला शराब 6320ml किमती 4790 रूपये मूल्य का जप्त कर मौके पर शीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया।