सर्विस रिवॉल्वर से जवान ने खुद को मारी गोली, बिलासपुर का र... - CG Sandesh

सर्विस रिवॉल्वर से जवान ने खुद को मारी गोली, बिलासपुर का रहने वाला था जवान

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के डोमीकला बेस कैंप में रविवार सुबह एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना औंधी थाना क्षेत्र की है। आरक्षक बेदराम (35 वर्ष) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।

घटना का पता चलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ASP मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुपलेश पात्रे ने बताया कि डोमीकला बेस कैंप में आज सुबह लगभग 7 बजे के करीब आरक्षक बेदराम ने खुद के राइफल से अपने आप को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।

मृतक आरक्षक बेदराम शादीशुदा था। उसका परिवार राजनांदगांव में रहता है। मौके पर फिलहाल जिले के SP वाय.अक्षय कुमार, ASP पुपलेश पात्रे सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें