सटोरियों का निकाला गया जुलूस, एसडीएम कोर्ट तक ले गए पैदल
बिलासपुर:- एक करोड़ की सट्टा पट्टी और 9 लाख रुपए नगद रकम के साथ पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जा रही पुलिस की गाड़ी राजेन्द्र नगर चौक में खराब हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकाला और एसडीएम कोर्ट तक ले गई। एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने सोमवार को नासिक से सट्टा खिलाने वाले 3 नामी सटोरियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 9 लाख से अधिक नगद रकम के साथ करोड़ों की सट्टा पट्टी के साथ 24 नग मोबाईल और लैपटॉप जब्त किया था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें