देर रात खिड़की तोड़ भाग निकले, बाल सुधार गृह के 4 बच्चे, तलाश ... - CG Sandesh

देर रात खिड़की तोड़ भाग निकले, बाल सुधार गृह के 4 बच्चे, तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बाल सुधार गृह के 4 बच्चे शुक्रवार की देर रात फरार हो गए हैं। उनमें से एक तो मिल गया है, वहीं 3 की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि, पहले खिड़की तोड़े, फिर करीब 12 फीट लंबी दीवार फांद कर जंगल की तरफ फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस तीनों को अब तक नहीं ढूंढ पाई है। करीब जुलाई माह में 9 बच्चे फरार हुए थे। 4 महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के गायत्री मंदिर से अस्पताल जाने वाली सड़क किनारे में स्थित बाल सुधार गृह को हाल ही में JED कॉलोनी में शिफ्ट किया गया है। इस कैंपस के चारों तरफ करीब 12 फीट ऊंची दीवार है। 

फिर भी शुक्रवार की देर रात 4 बच्चे आसानी से दीवार फांद दिए। बताया जा रहा है कि, बच्चों ने 12 फीट की ऊंची दीवार फांदने के लिए तार और लंबी रस्सी का इस्तेमाल किया था। फिर उसी के सहारे दीवार पर चढ़े और दूसरी तरफ छलांग लगा दिए।

ब्लेड से खिड़की की रॉड को काटे थे। रात में ही बाल सुधार गृह में तैनात गार्ड ने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी। जिसके बाद उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इनमें से एक को तो पकड़ लिया गया, लेकिन 3 अब भी फरार है। 

पुलिस अफसरों की मानें तो सभी बच्चे चोरी के केस में बाल सुधार गृह में थे। फिलहाल जिले के सभी थानों में सूचना दे दी गई है। हाल ही में शिफ्ट हुए इस भवन में पीछे की तरफ CCTV कैमरा नहीं लगा है। जिससे इन्हें ढूंढने पुलिस को मशक्कत करनी पड़ सकती है।

जुलाई 2022 में बाल सुधार गृह के पुराने भवन से 9 बच्चे फरार हुए थे। यह इस साल की पहली घटना थी। जिसके बाद नए भवन में इन्हें शिफ्ट किया गया था। लेकिन, 4 महीने बाद शुक्रवार की देर रात यहां से भी तीन बच्चे फरार हो गए हैं। अब बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें