सरायपाली : पाईप बिछाने की बात को लेकर पति-पत्नी ने की महिला से मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बालसी में नल के पाईप बिछाने की बात को लेकर एक महिला को अश्लील गाली गलौज करते हुए डंण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बीना रात्रे पति स्व. उग्रसेन ने पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह 08:30 बजे वह घर में काम कर रही थी उसी समय राधेश्याम एवं उसकी पत्नि पूरतबाई दोनों मिलकर नल के पाईप को हमारे हिस्से के जमीन में नहीं जाने देंगे कहकर उसके साथ अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी दिये. एवं राधेश्याम द्वारा प्रार्थिया को बांस के डंडा से मारा जिससे उसके गले के पास चोट लगा, और वह बेहोश हो गई.
इसके बाद प्रार्थिया इलाज कराने के उपरांत पुलिस में शिकायत की. जिसपर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम रात्रे और पूरतबाई रात्रे के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.