मछली पकड़ने गए दो की मौत, डेम के कैनाल में फंसने से चले गई जान
राजनांदगांव। मछली पकड़ने गए मासुलजोब डेम के कैनाल में फंसे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना जोब डेम चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर (मंगलवार) को शाम 7 बजे दो व्यक्तियों की मासूल जॉब डेम में फंसे होने की जानकारी जॉब डेम चौकी को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीण डेम पहुंचे। डेम के गेट को खुलवाकर तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कैनाल में फंसे परदेशी राम कंवर 40 वर्ष और सांवत धनकर 52 के शव को निकाला गया।
दोनों की मौत कैनाल में फंसने की वजह से हुई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ग्राम नवागांव के चिचोला चौकी के रहने वाले थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें