बसना : डायल 112 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिसकर्मी घायल - CG Sandesh

बसना : डायल 112 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिसकर्मी घायल

लोगों को आपातकाल में सहायता प्रदान करने वाली डायल 112 वाहन आज खुद दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. बसना क्षेत्र के भंवरपुर मोड़ के पास बिहारी ढ़ाबा के सामने डायल 112 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है.

आसपास के लोगों ने बताया की डायल 112 वाहन मोटरसायकल को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकरा गयी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए.

बसना थाना प्रभारी विनोद नेताम ने बताया की डायल 112 की गाड़ी किसी चीज से टकरा गयी है. डायल 112 वाहन में सवार पुलिसकर्मी घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें