सरायपाली : ग्राम पंचायत खोखेपुर में राजीव युवा मितान कल्ब द्... - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम पंचायत खोखेपुर में राजीव युवा मितान कल्ब द्वारा किया गया परंपरागत खेलो का आयोजन

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित राजीव गांधी युवा मितान कल्ब के सहयोग से ग्राम पंचायत खोखेपुर में 6अक्टूबर से छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन चरणबद्ध तरीके से 6 अक्टूबर से शुरू होकर 6 जनवरी तक चलेगा. इसमें छत्तीसगढ़ की 14 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है. दलीय खेलों में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, खो खो, कबड्डी, रस्सा कसी एवं बाटी और एकल खेलों में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद शामिल है. ग्राम पंचायत खोखेपुर के निवासी पुरुष और महिलाएं बढ़ चढ़ के भाग ले रहे है।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन राजीव युवा मिटान कल्ब के सभी सदस्य । पटेल (सरपंच ग्राम पंचायत खोखेपुर), श्याम सुंदर साहू(सचिव ग्राम पंचायत खोखेपुर)संकर लाल भोई (करारोपन अधिकारी),गीता घनश्याम भोई (जनपत सदस्य) केकती नयन सिदार (पूर्व जनपत सदस्य),मिनिकेटन पटेल , शिवप्रसाद सिदार (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला खोखेपुर),बिरंची भोई(प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला खोखेपुर) पंच गण (ग्राम पंचायत खोखेपुर)और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें