आज से शुरू होने वाला कार्तिक मास , जानें इस महीने का महत्व औ... - CG Sandesh

आज से शुरू होने वाला कार्तिक मास , जानें इस महीने का महत्व और नियम

कार्तिक मास हिंदू धर्म में अत्यधिक पवित्र महीना माना जाता है. यह चातुर्मास का अंतिम महीना होता है. इसी माह से देव तत्व मजबूत हो जाता है. इस महीने धन और धर्म दोनों से संबंधित प्रयोग किए जाते हैं. 

कार्तिक मास में तुलसी का रोपण और विवाह सर्वोत्तम होता है. इस महीने दान करने से अक्षय शुभ फल की प्राप्ति होती है. विशेष तौर पर दीप दान करने से बड़ा लाभ मिलता है. इस बार कार्तिक का महीना 10 अक्टूबर दिन सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 08 नवंबर 2022 तक रहेगा.

इस महीने से स्निग्ध चीजें और मेवे खाने की सलाह दी जाती है. जिन चीजों का स्वभाव गर्म हो और लम्बे समय तक उर्जा बनाए रखें. ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है. इस महीने में दाल (दलहन) खाने की मनाही की गई है. सूर्य की किरणों का स्नान भी इस महीने से उत्तम माना जाता है. इस महीने में दोपहर में सोने की भी मनाही की गई है.

कार्तिक मास श्री हरि का अत्यंत प्रिय है, इसलिए मां लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है. इसी महीने भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि में आनंद और कृपा की वर्षा होती है. इस महीने में मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और भक्तों को अपार धन देती हैं. 

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ही इस महीने धन त्रयोदशी (धनतेरस), दीपावली, भैया दूज और गोपाष्टमी मनाई जाती है. इन त्योहार पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाई जा सकती है. इस महीने विशेष पूजा और प्रयोग करके आप आने वाले समय के लिए अपार धन पा सकते हैं और कर्ज तथा घाटे से मुक्त हो सकते हैं.

वैसे तो कार्तिक मास में मां लक्ष्मी की कृपा के लिए दीपावली जैसा बड़ा पर्व मनाया जाता है. फिर भी कार्तिक मास में हर दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय किए जाने चाहिए. कार्तिक मास में रोज रात्रि को भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की संयुक्त पूजा करें. गुलाबी या चमकदार वस्त्र धारण करके उपासना करें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें