पटेवा : मवेशी ने गिराया बियर का डिस्पोजल तो दो लोगों में हुआ... - CG Sandesh

पटेवा : मवेशी ने गिराया बियर का डिस्पोजल तो दो लोगों में हुआ विवाद, फिर बोतल तोड़कर कलाई में पहुंचाई चोट.

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम झलप में तालाब के पास बियर का डिस्पोजल मवेशी द्वारा गिरा देने के बाद मवेशी चराने वाले और बीयर पीने वाले व्यक्ति के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद मवेशी चरा रहे व्यक्ति ने बियर की बोतल तोड़कर प्रार्थी के हाथ में हमला कर उसे जान से मारने की धमकी दी.    

घनश्याम ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह कन्या हाई स्कूल झलप में लिपिक के पद पर पदस्थ है और 8 अक्टूबर को अपने गांव के नवदीप सिंह चावला, तारकेश धीवर के साथ दोपहर करीब 01 बजे सरेकेल रोड किनारे झुमर तालाब के पचरी में बीयर पीने के लिये बैठा थे और बीयर को डिस्पोजल गिलास में डालकर रखा था.

इसी दौरान तालाब के पास में टिकरापारा निवासी श्रवण यादव मवेशी चरा रहा था, जिसका तालाब के किनारे मवेशी चरते हुये आया और डिस्पोजल गिलास को गिरा दिया. जिसपर धनश्याम हाथ से मवेशी को भगा रहा था कि उसी समय श्रवण यादव मवेशी को भगाते देखकर उनके पास आया और तुम हमारे मवेशी को मार रहे हो कहकर उनके साथ मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जमीन में रखे बीयर के बोतल को उठाकर बोतल तोडकर उसके बाया हाथ के कलाई के उपर मारकर चोट पहुंचाया तथा जान से मारने की धमकी देने लगा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्रवण यादव के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें