शादी समारोह से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, 2 बच्चियों... - CG Sandesh

शादी समारोह से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, 2 बच्चियों की मौत, 6 घायल

शादी समारोह में शिरकत कर छत्तीसगढ़ लौट रहा था परिवार

झारखंड के पलामू जिले में कार्यशाला ले जाए जा रहे एक ट्रक के चेसिस (ढांचे) की रास्ते में एक कार से टक्कर हो गई, जिसमें दो बच्चियों की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुमला जिले में एक शादी समारोह में शिरकत कर एक परिवार के नौ सदस्य एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) से छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज लौट रहे थे, तभी सतबरवा इलाके में यह घटना हो गई।

सतबरवा थाने के प्रभारी ऋषि कुमार राय ने कहा कि मृत बच्चियों की उम्र चार और छह साल है। उन्होंने बताया कि कार चालक समेत सभी घायलों को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया। राय ने बताया कि चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि चेसिस चालक मौके से भाग गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें