सरायपाली:- निस्तारी तालाबो के संरक्षण के लिए शासन का ध्यान न... - CG Sandesh

सरायपाली:- निस्तारी तालाबो के संरक्षण के लिए शासन का ध्यान नहीं गाँव के युवाओं ने ही उठाया सफाई का बीड़ा

सरायपाली:- सराईपाली अंचल के प्रमुख गांव बलौदा के भद्रा तालाब का साफ सफाई का बीड़ा गांव के युवा समिति कोलतापारा ने उठाया,  3 हजार के आवादी वाला इस गांव के 50% से ज्यादा ग्रामीण इस तालाब में निस्तारी करते है करिबन 75 एकड से फैला इस तालाब का जल भराई का क्षमता अच्छा खासा है पुरे गर्मी भर इस तालाब में पानी रहता है। पर पुरा तालाब में जल कुम्भी उग जाने के कारण निस्तारी में परेशानी होती है। जब इस परेशानी को ग्राम पंचायत और शासन प्रशासन किसी ने ध्यान नहीं दिया गया तब गांव के युवाओं ने तालाब को सफाई करने का बीड़ा उठाया। रविवार को सुबह दर्जनों के संख्या में युवा एकत्रित होकर तालाब को सफाई कर पचडी घाटों के आसपास भी साफ किए।

तालाबो में गर्मी के दिनों में बहुत ही परेसानी होती तालाबो के देख रेख के लिए कई ग्रामो में समिति भी बनाया गया है ग्राम पंचायत के अन्दर में यह समिति बनाया जाता है लेकिन यह समितिया सिर्फ मछली पालन कर अपना कर्तब्य निर्वहन करता है तालाबो के संरक्षण को लेकर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाता है

सोमवार से हमारे गांव में सोलह प्रहरी नामयज्ञ हे। इसको देखने के लिए हमारे रिश्तेदार दुर दुर से आते हे। अगर हमारे तालाब में साफ सफाई होगी तो सभी को निस्तारी में सुविधा होगी. ग्रामीण क्षेत्रो में जब कोई कार्यक्रम होता है तो अपने आस पास के प्रिय जानो को भी बुलाया जाता है. हजारो की संख्या में सगे सम्बन्धी पहुचते है

-गजानंद स्वाई, युवा समिति के अध्यक्ष, बलौदा


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें