2 साल से लापता युवती की प्रेमी के घर में मिली कंकाल, हत्या क... - CG Sandesh

2 साल से लापता युवती की प्रेमी के घर में मिली कंकाल, हत्या कर किया था दफ़न

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने 2 साल से लापता एक लड़की का कंकाल उसके प्रेमी के घर से बरामद किया. आरोपियों ने कबूला कि खुशबू भागकर प्रेमी के पास आ गई थी लेकिन वे लोग घर में रखने के लिए तैयार नहीं हुए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2020 को खुशबू नाम की एक लड़की के गुम होने का मुकदमा लिखा गया था. जांच में पता चला कि उसके गौरव नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था. गौरव ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने खुशबू को अपने घर में दफना दिया था. गौरव और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के किठौत गांव की निवासी खुशबू का गांव के ही गौरव नामक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गया था. हालांकि गौरव उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था. लड़की भागकर युवक के घर चली गई. इस बात पर हंगामा मचा और आरोपी ने परिजन के साथ मिलकर हत्या कर दी और लाश को जमीन के अंदर गाड़ दिया.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने भाई अर्जेश, अक्षय, मां ज्ञान देवी और पिता मुन्नालाल के साथ ही फरार हो गया. इधर लड़की की खोजबीन शुरू हुई. उसकी मां ने सिरसागंज पुलिस में गौरव और साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. तब से पुलिस गौरव की तलाश में जुटी हुई थी. शनिवार को उसे गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामला खुला.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें