छत्तीसगढ़ : छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य गिरफ्ता... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य के. आनंद कुमार (37) को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं से 12वीं कक्षा की पांच छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत की थी कि स्कूल का प्राचार्य कुमार छात्राओ को अपने कक्ष में बुलाकर छेड़खानी करता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्राचार्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें