सरायपाली : काट पत्ती नामक जुआ खेलते 03 जुआरी गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस को 06.10.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि बैदपाली रोड गुप्ता किराना दुकान के बाजू गुल मोहर पेड के नीचे सरायपाली में कुछ लोग बैठकर रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेल रहे है मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया।
जहां कुछ व्यक्ति बैदपाली रोड गुप्ता किराना दुकान के बाजू गुल मोहर पेड के नीचे सरायपाली में बैठकर रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपीगण 1- मनीराम भोई उर्फ डब्ल्यु पिता सनत भोई उम्र 23 वर्ष सा0 वार्ड नं0 07 झिलमिला 2- हमीद खान पिता रायतुल्ला खान उम्र 27 वर्ष सा0 वार्ड नं0 07 झिलमिला, 3- नासीर हुसैन पिता लाला हुसैन उम्र 36 वर्ष सा0 वार्ड नं0 07 झिलमिला के पास एवं फड़ से संयुक्त रूप से कुल जुमला 2030 रूपये नगदी रकम, 52 पत्ती तास, को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।