सरायपाली : तोषगांव एवं मुड़पहार में हुआ हास्य कवि सम्मेलन - CG Sandesh

सरायपाली : तोषगांव एवं मुड़पहार में हुआ हास्य कवि सम्मेलन

ग्राम पंचायत तोषगांव के स्कूलपारा वार्ड एवं समस्त ग्रामवासियों के भक्ति भावना जन सहयोग से दुर्गा मंडप में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक दुर्गा उत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया।  जहां प्रतिदिन रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान दुर्गाष्टमी तिथि पर क्षेत्र के गांधीवादी समाज सेवी साहित्यकार शिक्षाविद्‌ विद्याभूषण सतपथी के नेतृत्व में ओडिसी कोसली सम्बलपुरी भाषा में आधारित साहित्यिक हास्य व्यंग कविता पाठ का कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि विद्याभूषण सतपथी, विशिष्ट अतिथि पदमिनी विशाल सरपंच ग्राम पंचायत तोषगांव, महेन्द्र विशाल एवं राजेन्द्र सिंह सिदार शिक्षक द्वय रहे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम ओडिशा से पधारे कवि ललित बारिक गोविंदपुर बरगढ़, संतोष भोई रूनापाली बरगढ, कैलाशचंद्र दास भटली बरगढ़, नवीन बाघ रायशोभा बरगढ़ एवं रसानंद भोई डूमरपाली रायगढ़ छत्तीसगढ़ के कवियों ने अपनी मातृभूमि देशभक्ति वर्तमान राजनीति समसामयिक घटनाचक्रों पर हास्य व्यंग काव्य पाठ प्रस्तुत किए।

कविता पाठ मेरा भारत महान और राष्ट्र जातीय पताका तिरंगा झंडा के साथ राष्ट्रगान जन-गण-मन के धुन बजने पर दर्शक दीर्घा ने सावधान की मुद्रा में राष्ट्र का सम्मान किया।

कवि सम्मेलन के माध्यम से देशभक्ति और देवी मां दुर्गा भक्ति का एक समन्वित प्रयास के लिए दुर्गा पूजा समिति को ग्रामवासियों ने आभार प्रकट किए।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में धनीराम नंद मस्ताना ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं मोबाइल वाले गीत पर बेहतरीन प्रस्तुति दी, विनोद कुमार चौहान जोगी ने छत्तीसगढ़ महतारी को काव्य पुष्प अर्पित किए, मानक दास मानिकपुरी मगन ने देश के विभिन्न मुद्दे पर व्यंग सृजन कर दर्शकों को हंसाया, सुकमोती चैहान रुचि ने श्रृंगार के से दर्शकों के हृदय में प्रेम भाव प्रस्तुत किया, शंकर सिंह सिदार भोल ने मद्यपान पर व्यंग रचना कर जन जागरुकता फैलाने का काम किया, परशुराम चौहान ने बेहतरीन गजल सुनाकर स्रोताओं को संगीतमय माहौल दिया, जान सिदार ने अपने मिमिक्री के जादू से सभी को लोटपोट किया, खीरसागर चौहान ने श्रृंगार पर घनाक्षरी प्रस्तुत की, रूक्‍्मणी प्रमोद भोई ने श्रृंगार सृजन में नोक-झोंक के साथ चुटकी ली और फिर अंतिम कड़ी में गणपत देवदास ने बेटियों पर शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को आनंद के सागर में गोते लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में ग्राम मुड़पहार के सुधी स्रोताओं ने देर रात दो बजे तक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। जिसमें विशेष रूप से समिति सचिव गुलाब किशोर, अध्यक्ष रमेश भोई, उपाध्यक्ष महेन्द्र बहादूर॒ एवं कोषाध्यक्ष नारायण भाई की उपस्थिति रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें