पिथौरा : घर के परछी से बाइक चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : घर के परछी से बाइक चोरी

पिथौरा थाना अंतर्गत रामसागर पारा में घर के परछी से बाइक चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
नरेश कुमार नाग ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सराईपाली (भुलका) थाना बसना जिला महासमुंद में रहता है। फायनेंस कंपनी NOCPL पिथौरा में काम करता है। रामसागर पारा पिथौरा निवासी राजिम केतवास के यहां किराये के मकान मे रह रहा है कि 04 अक्टूबर को रात्रि 09 बजे वह अपनी मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GX 0377 को घर अंदर परछी में खडा कर कमरे में सोने चला गया था।

05 अक्टूबर 2022 को सुबह 07.30 बजे उठकर देखा तो उसका मोटर सायकल नही था आसपास पता तलाश किया पता नही चला उसके मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GX 0377 कीमती करीबन 80000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 457, 380 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें