मंदिर की सीढ़ियों पर बनाया ‘‘ मुन्नी बदनाम हुई’’ की धुन पर वीडियो, महिला के खिलाफ FIR का आदेश
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि छतरपुर जिले के एक मंदिर परिसर में डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।.
इंस्टाग्राम पर 1 अक्टूबर को वीडियो पोस्ट करने के बाद बजरंग दल के कुछ सदस्यों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर युवती नेहा ने इसे डिलीट कर दिया और माफी मांगी।.
इस लघु वीडियो (रील) को बॉलीवुड गीत ‘‘ मुन्नी बदनाम हुई’’ की धुन पर मंदिर की सीढ़ियों पर शूट किया गया था। इंस्टाग्राम पर महिला के चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
मिश्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ जिस तरह से नेहा ने कपड़े पहने और वीडियो शूट किया वह आपत्तिजनक है। मैंने पहले भी ऐसी घटनाओं पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। चेतावनी के बावजूद उसने ऐसा किया।’’
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें