पांच वर्षीय बच्‍ची से 12 वर्षीय बालक ने किया दुष्‍कर्म, मामल... - CG Sandesh

पांच वर्षीय बच्‍ची से 12 वर्षीय बालक ने किया दुष्‍कर्म, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक नाबालिग बालक द्वारा कथित तौर पर दुष्‍कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार उघैती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर से बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को करीब 12 वर्ष का एक बालक बहला फुसलाकर पास के घर में ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस के अनुसार आरोपी दुष्‍कर्म के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि खून से लथपथ पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी बालक को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस के अनुसार बच्ची को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार तोमर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तोमर ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र करीब 12 वर्ष है जिसे अभिरक्षा में लिया गया है और किशोर न्‍याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें