सरायपाली : बलौदा कॉलेज में किया गया रक्तदान
रक्तदाताओं को फल और जूस के साथ साथ प्रशस्ति पत्र व हेलमेट आर सी ब्लड बैंक प्रदाय किया गया। रेडक्रास प्रभारी रमेश पटेल ने छात्र छात्राओं को रक्तदान की महत्ता बतलाते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है।प्राचार्य अनिता पटेल ने सभी रक्तमित्र को बधाई देते हुए सभी को इसी तरह समाज सेवा की प्रेरणा दी।आई क्यू ए सी समन्वयक गजानन्द नायक ने इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले आर सी ब्लड बैंक के राजेश पटेल शनि देवांगन, हेरी टंडन, पिंटू रानी, जनभागीदारी समिति,उप स्वास्थ्य केंद्र बलौदा, ग्राम पंचायत, एल्युमिनी संघ सहित सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक किरण कुमारी, अजेला लकड़ा, प्रेरणा प्रधान, रश्मि निबर्गिया, रितेश देवता,माधुरी प्रधान,ऋतुराज भोई, वासुदेव राणा , विद्याकान्त कश्यप, मुकेश नाग, विनोद मिर्धा , तुलसी यादव उपस्थित थे।
