घास भूमि पर अवैध अतिक्रमण करते JCB मशीन जब्त
सरायपाली:- आज अतिक्रमण एक अलग मामले में राजस्व विभाग के त्वरित कार्यवाही से 12 एकड अवैध कब्ज़ा छूडाया गयाताजा मामला महासमुन्द जिले के सराईपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरझिटकी का है बलौदा चौकी प्रभारी अजय वारे से मिली जानकारी के अनुसार गाँव का ही एक आदमी नुराधन अपनी ही जमींन के पास घास भूमि को पिछले कई सालो से कब्ज़ा करके रखा था, ग्रामीणों द्वारा जब अवैध कब्जा को लेकर सराईपाली तहसीलदार ललिता भगत से शिकायत की गई तो तहसीलदार मैडम द्वारा पटवारी और बलौदा चौकी प्रभारी अजय वारे को भेज कर मामले को संज्ञान में लिया पटवारी द्वारा पंचनामा बनाकर मौके पर जेसीबी मशीन को जब्त कर बलौदा चौकी लाया गया है.
पलसापाली से 12 एकड अवैध कब्ज़ा छुड़ाया गया।
बलोदा चौकी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत छिबर्रा के आश्रित गांव पलसापाली के ग्रामीण 2 मई को एसडिएम कार्यालय में शिकायत किए थे। शिकायत था गांव के शासकीय भूमी हलका नम्बर 51 पें गांव के ही सगेश पिता प्यारेलाल, राजकुमार पिता शंकरलाल, शंकरलाल पिता शनिराम, संतलाल पिता ढूलुराम, श्यामलाल पिता रामानंद, ओमप्रकास पिता तिलकराम, निलसागर पिता ढूलुराम, माठुल रगबग, जगतराम पिता लाला, तुलाराम पिता रामप्रसाद आदि जमीन पे कब्ज़ा कर JCB चला रहे थे। शिकायत पाते हि एसडिएम जाँच के लिए एक टीम बलोदा पुलिस के साथ भेजे। फिलहाल ग्रामीणें के सक्रियता व राजस्व विभाग ग के त्वरित कार्यवाही से 12 एकड अवैध कब्ज़ा छुड़ाया गया।
इस कार्यवाही के टीम में नायब तहसीलदार श्री चन्द्रवंशी, पटवारी रवि बेहेरा, कोटवार रंजित ओर बलोदा पुलिस शामिल थे।