रायपुर से बरगढ़ रेलवे लाइन के लिए सर्वे आदेश जारी होने से हर... - CG Sandesh

रायपुर से बरगढ़ रेलवे लाइन के लिए सर्वे आदेश जारी होने से हर्ष

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण के लिए सर्वे के लिए आदेश जारी कर दिया है। इसका एक पत्र महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू को प्राप्त हुआ। अंचल की वर्षों पुरानी नई रेल लाइन की मांग आखिरकार पूरी होने की उम्मीद अब दिखने लगी है। केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन के लिए सर्वे कराने आदेश जारी किया गया है। ज्ञात हो कि नई रेल लाइन निर्माण के लिए छत्तीसगढ़-ओडिशा के कई जनप्रतिनिधियों की एक संघर्ष समिति भी बनी हुई है और विगत दिनों सांसद चुन्नीलाल साहू महासमुंद के नेतृत्व में रायपुर, बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति संबलपुर सांसद जय नारायण मिश्र, बरगढ़ विधायक देवेश आचार्य, सोहेला विधायक सुशांत सिंह, सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद, बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह व विभिन्न समाज, संघ, संगठनों द्वारा दिए लिखित समर्थन पत्र को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा गया था। उन्होंने समिति के सदस्यों को रेल लाइन निर्माण को लेकर सर्वे कराए जाने का आश्वासन दिया था। इसके परिप्रेक्ष्य में रेलमंत्री ने 5 सितंबर 22 को एक पत्र सांसद चुन्नीलाल साहू को प्रेषित करते हुए बताया गया कि आपके मांग पत्र के मामले की विस्तृत जांच करने के लिए संबंधित निदेशालय को निर्देशित किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें