सरायपाली : बीच सड़क में बाइक खड़ी कर स्कूल वाहन के चालक और कंड... - CG Sandesh

सरायपाली : बीच सड़क में बाइक खड़ी कर स्कूल वाहन के चालक और कंडेक्टर से की मारपीट

सरायपाली थाना अंतर्गत बांधा के पास अम्बेडकर नगर में बीच सड़क में बाइक खड़ी कर स्कूल बस वाहन के चालक और कंडेक्टर से मारपीट की गई है. पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मनोज चौहान ने पुलिस को बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर सरायपाली के स्कुल बस क्रमांक CG 06 GM 0415 में कण्डेक्टरी का काम करता है । रोज बस चालक वृन्दावन दास के साथ स्कुली छात्र/छात्राओं को घर से स्कुल एवं स्कुल से घर छोडने जाता है।

रोज की तरह 29 सितम्बर 2022 को स्कुल छुट्टी होने के बाद बस क्रमांक CG 06 GM 0415 का चालक वृन्दावन दास के साथ स्कुली छात्र/छात्राओं को छोडकर अम्बेडकर नगर से वापस आ रहा था बांध के पास पहुंचे थे कि दुर्गेश एवं उसका 01 अन्य साथी अपने मोटर सायकल यामाहा बिना नंबर को बीच रोड में खडी कर दिये थे चालक वृन्दावन दास हार्न दिये नहीं हटने पर किनारे कर दो कहने पर नहीं हटे और उसे बस से नीचे उतार कर दोनो व्यक्ति मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मार देगे कहते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर खेत में गिरा दिये मारपीट को देख बस चालक वृन्दावन दास बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी दुर्गेश एवं उसका साथी गंदी गंदी गाली गलौच कर धक्का मुक्की कर हाथ मुक्का से मारपीट किये और भाग गये। मारपीट कि घटना को बस चालक वृन्दावन दास द्वारा मोबाइल से प्रधान आचार्य रमेश प्रधान को जानकारी दिये है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें