सरायपाली : सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम पलसापाली में सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
बंशीलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। 28 सितंबर 2022 के रात को खाना खाकर घर में था, पता चला कि भतीजा मनोज पटेल का गांव के दर्री तालाब सिंघोडा मार्ग में एक्सीडेंट हो गया है तब वह वहा जाकर देखा तो भतीजा मनोज पटेल जमीन में पडा था उसके साथी भुवनेश्वर पटेल, जगदानंद पटेल एवं अन्य लोग भी वहां थे।
भुवनेश्वर पटेल से पुछने पर बताया कि वह, जगदानंद पटेल व मनोज पटेल दर्री तालाब सिंघोडा मार्ग में रोड किनारे बैठे थे कि करीब 08:30 बजे रात को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 4593 का चालक हेमलाल बरिहा अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते मनोज पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मनोज के सिर व शरीर के अन्य जगह में चोटे आई बताया। उक्त मोटर सायकल चालक उसके गांव का हेमलाल बरिहा था जो ग्राम शिवपुरी में घर जमाई रहता है। इसके बाद उन लोग 108 एम्बुलेंस बुलाकर ईलाज कराने शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये है। उक्त घटना को भुवनेश्वर पटेल व जगदानंद पटेल देखे है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।