सरायपाली : खेत काम करने गये व्यक्ति को बाइक ने मारी जोरदार ठ... - CG Sandesh

सरायपाली : खेत काम करने गये व्यक्ति को बाइक ने मारी जोरदार ठोकर, व्यक्ति गंभीर

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम ढुटीकोना में खेत काम करने गये व्यक्ति को बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी है, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अमरनाथ बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी तथा राज मिस्त्री का काम करता है। 25 सितंबर 2022 को अपने खेत काम करने गया था काम कर जैसे ही खेत से सागरपाली लंबर रोड में पहुंचा था कि करीबन दिन समय 12.30 बजे साजापाली तरफ से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 0337 का चालक क्षत्रपाल यादव निवासी कोदापाली अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसे पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे वह वहां बेहोश होकर गिर गया था अस्पाताल में उसे होश आया तब घटना के बारे मे बताया  है। उसके दोनो पैर के घुटना,सिर,चेहरा,माथा,दोनो हाथ, कमर एवं बांये कंधा में चोटे आई है। उसके पीछे पीछे उसके पत्नि खुश बाई आ रही थी जो घटना को देखी है व मदद के लिये गांव वालो को आवाज दी थी। उसे ठोकर मारने से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 0337 का चालक क्षत्रपाल यादव भी मोटर सायकल सहित गिर गया था उसे भी चोटे आई है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें