10 अक्टूबर से 30 अप्रैल तक अन्य राज्यों से धान आयात-परिवहन पर लगेगी रोक
कोण्डागांव जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों द्वारा उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर किया जाना है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्य से अवांछित व्यक्तियों के द्वारा धान लाकर खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसान के धान के रकबे में बेचने का प्रयास किया जा सकता है। जिसे रोकने के लिए राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में दिनांक 10 अक्टूबर 2022 से 30 अपै्रल 2023 तक अन्य राज्यों से धान आयात आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से ही हो सकेगा। शासन की अनुमति के बगैर आयात-परिवहन करने की स्थिति में निर्देशानुसार कार्यवाही दर्ज की जावेगी। इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा संबंधित अधिकारियों को धान के अवैध आयात पर रोक एवं खरीदी हेतु उपर्युक्त व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें