महासमुंद : यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता हेतु महासमुंद... - CG Sandesh

महासमुंद : यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता हेतु महासमुंद पुलिस द्वारा जिले में चलाया जा रहा है जिंदगी मिलेगी ना दोबारा अभियान

पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल(भापुसे) द्वारा जिले में नवाचार करते हुये यातायात नियमों को लेकर जिले के आमजन,स्कूली बच्चों,ग्रामीणों को जागरुक करने ज़िंदगी मिलेगी ना दोबारा अभियान की पहल की गई जिसके तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को उक्त अभियान के तहत जिले में अभियान चलाने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नसीम उद्दीम खान एवं थाना तुमगांव पुलिस के द्वारा जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए थाना तुमगांव के ग्राम अछोली जिला महासमुंद मे आज दिनांक 28-09-22 को जिंदगी मिलेगी ना दोबारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं स्कूल के बच्चों को खाकी के रंग स्कूल के संग अभियान के तहत यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने,दोपहिया वाहन में 3 सवारी ना चलने,बिना लाइसेंस तथा वाहन के insurance के बिना वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल के नियमों का पालन करने के साथ विभिन्न जानकारी देते हुए कार्यक्रम में सायबर क्राइम ,मोबाईल, एटीएम से धोखाधडी,सायबर संबंधी ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई । महिला संबंधी अपराध की जानकारी दी गयी एवं अवैध शराब की बिक्री व खरीदी न करने की समझाइश दी गयी।उक्त कार्यक्रम में ग्राम सरपंच हेमलाल साहू, ग्राम कोटवार रामनिहाल ,ग्रामीणजन एवं स्कूली बच्चे व शिक्षकगण शामिल हुए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें