सरायपाली : अंचल में अवैध क्लीनिकों पर अब सख्ती बरतने की तैया... - CG Sandesh

सरायपाली : अंचल में अवैध क्लीनिकों पर अब सख्ती बरतने की तैयारी… 23 निजी क्लीनिक संचालकों को वैध पंजीयन प्रस्तुत करने नोटिस

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ब्लॉक के 23 निजी क्लीनिक संचालकों को खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत वैध पंजीयन प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया गया है। वहीं तीन अन्य क्लीनिक पर नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नोटिस का जवाब 3 दिन के अंदर प्रस्तुत करने क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिया गया था, जो क्लीनिक का पंजीयन नहीं हुआ होगा, वे अवैध माना जाएगा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी। गांवों में अवैध क्लीनिक संचालित होने की सूचना समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों व उनके स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से प्राप्त होती है। इस बार भी स्वास्थ्य विभाग को झोलाछाप डॉक्टर गांव में सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हुई है। खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा वैध डिग्री प्रस्तुत करने संबंधी निजी क्लीनिक संचालकों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का जवाब नहीं आने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आ रही है। अवैध निजी क्लीनिक में इलाज कराने वाले कई मरीज जान भी गवां चुके हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरायपाली के द्वारा ब्लॉक के 23 निजी क्लीनिक संचालकों को नोटिस भेजा गया है, इसमें अशोक रात्रे भीखापाली, देवराज साहू भोथलडीह, सुरेन्द्र पटेल भोथलडीह, दिलीप साहू बिरकोल, रामकुमार, राणा तिहारीपाली, जगमोहन रौतिया मुरमुरी, उद्धव बेहेरा बांजीबहाल, रमेश पटेल बिजातीपाली, सोहन पटेल मुंधा, हेमचंद पटेल अमरकोट, श्याम चरण सिदार टिभूपाली, रुपेश सिदार खोखेपुर, आदराम यादव खोखेपुर, पंचम बढ़ाई टेमरी, आलोक साहू बलौदा, देवनाथ ड़ड़सेना गेर्रा, हरिबोल पांडे तोरेसिंहा, लक्ष्मण भोथलडीह, धर्मेंद्र साहू केन्दुढ़ार, बंशीलाल पोर्ते पझरापाली, दया, मुकेश, प्रसाद के नाम शामिल हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें