सरायपाली : चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओ... - CG Sandesh

सरायपाली : चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को शाला परिवार कलेण्डा द्वारा किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत 8 से14 सितंबर के दौरान जिले के शिक्षण संस्थानों में विविध आयोजन किए गए. इस दौरान निबंध, चित्रकला, रंगोली ,भाषण ,मेहंदी,प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सहभागी विद्यार्थियों में से जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा विकासखंड स्तर पर सभी स्पर्धा में दो -दो विद्यार्थियों का प्रथम एवं द्वितीय रूप में चयन किया गया.जिसमें शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कलेण्डा (तोरेसिंहा) के तीन छात्राएं चयनित हुई.चित्रकला प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की छात्रा दुर्गेशिनी प्रथम रहीं.निबंध लेखन में सातवीं कक्षा की योगिता प्रथम एवं आठवीं कक्षा की सीमा द्वितीय स्थान प्राप्त किए. जिन्हें कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. 

विजेता छात्राओं को शाला परिवार कलेण्डा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उक्त प्रशस्ति पत्र को प्रदान करते हुए विद्यालय की ओर से भेंट दिया गया. इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुरलीधर भोई, सरपंच प्रतिनिधि मिनकेतन पटेल, प्रबंधन समिति के सदस्य लोकनाथ चौधरी,देवेंद्र साहू, शास.उ.मा.विद्यालय के प्राचार्य एस.सी.चौधरी, संस्था के प्रधान पाठक सेवा शंकर साहू, शिक्षक मीना साहू ,बसंत पटेल,प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक राजेंद्र पटेल सहित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के सभी छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे.कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ललित कुमार साहू द्वारा एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक सेवा शंकर साहू द्वारा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें