सरायपाली : घर में आकर महिलाओ के साथ गाली-गलोच व मारपीट का मा... - CG Sandesh

सरायपाली : घर में आकर महिलाओ के साथ गाली-गलोच व मारपीट का मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत बलौदा निवासी विनोद सिंह दीवान ने पुलिस को बताया कि 20 सितम्बर 2022 को सुबह 09 बजे वह घरेलू कार्य से सरायपाली गया था.
उसकी अनुपस्थिति में शंखनाद यादव वल्द पूर्णचंद ग्राम पोस्ट बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी उसके घर में आकर महिलाओ के साथ गाली गलौच करते हुए कहा कि तुम्हारे पति विनोद दीवान को देख लूंगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।

इससे पहले भी इसी तरह की धमकी ग्राम पंचायत बलौदा के सचिव पृथ्वीराज भोई मु0 सल्डीह पोस्ट किसडी के सामने दिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपि के विरूद्ध धारा 294,506 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें