बसना : पति-पत्नी को मंदिर के पास बेल्ट से जमकर पीटा - CG Sandesh

बसना : पति-पत्नी को मंदिर के पास बेल्ट से जमकर पीटा

बसना थाना अंतर्गत शिव मंदिर के पास भंवरपुर में पति पत्नी को बेल्ट से पीटा, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है. लता देवांगन पुलिस को बतायी कि वह भंवरपुर की निवासी है. अपने घर में पति और बच्चो के साथ थी. उसी समय उसके घर के सामने आकर हिमाशु पनसारी दूसरे को गंदा-गंदा गाली दे रहा था. तब लता के पति बाहर आकर बोले यहां पर गंदी-गंदी गाली गलौज मत करो. तब वो उन्हे गंदी-गंदी गाली देने लगा. लता इन्हे क्यो गाली दे रहे हो मार रहे हो बोली तो उसे बेल्ट से मारने लगा उसके पति को भी मार रहा था. उसको बेल्ट से मारा और रात को तुम सबको जान से मार दूंगा कहकर धमकी दे रहा था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपि के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें