लड़कियों के स्कूल पहुंचे रीवा सासंद ने रगड़-रगड़ के अपने हाथों ... - CG Sandesh

लड़कियों के स्कूल पहुंचे रीवा सासंद ने रगड़-रगड़ के अपने हाथों से टॉयलेट साफ कर डाला

रीवा (मध्य प्रदेश) से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लड़कियों के स्कूल के शौचालय को हाथों से साफ करते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, सांसद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए स्कूल पहुंचे थे व गंदे शौचालय से छात्राओं को हो रही परेशानी का पता चलने पर उन्होंने उसकी सफाई की।

टॉयलेट की सफाई के बाद जनार्दन मिश्रा ने PM मोदी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, CM शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा को टैग करते हुए वीडियो ट्वीट किया है। सरपंच से सांसद बने मिश्रा पहले भी 6 बार टॉयलेट सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। इसमें उन्होंने PM मोदी को भी टैग किया था। इसी तरह कई बार उनका कचरा कलेक्शन और ऑफिस टेबल साफ करने का वीडियो भी सामने आ चुका है।

क्या है मामला ?
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा हाथों से टॉयलेट साफ करने की वजह से चर्चा में हैं। सांसद महोदय रीवा के खटकरी में एक गर्ल्स स्कूल में पहुंचे थे। मौका था पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े का। स्कूल में कार्यक्रम तो पौधरोपण का था, लेकिन जनार्दन मिश्रा ने स्कूल का निरीक्षण भी किया।

टॉयलेट गए तो वहां काफी गंदगी दिखी। इस पर सांसद खुद सफाई में जुट गए। हद तो तब हो गई, जब सांसद को टॉयलेट साफ करने के लिए ब्रश और ग्लव्स तक नहीं मिले। फिर सांसद जी ने हाथ से ही टॉयलेट सीट साफ कर डाली। जब सांसद ये काम कर रहे थे, तब चपरासी स्कूल में मौजूद था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें