16 साल की लड़की से घर में घुसकर किया रेप ,प्रेग्नेंट हुई तो च... - CG Sandesh

16 साल की लड़की से घर में घुसकर किया रेप ,प्रेग्नेंट हुई तो चला पता

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर रेप किया था। इसके बाद उसने लड़की को जान से माारने की धमकी भी दी थी।

 इसी वजह से लड़की चुप थी। मगर बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद ही पूरा मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है।

पूरा मामला जनवरी महीने का है। जब दोपहर के वक्त12वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर में अकेली थी। उसी दौरान उसी के गांव में ही रहने वाला सुरेश कुमार सवाई(33) लड़की के घर में घुस गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। लड़की ने काफी मना किया, बार-बार विरोध किया। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना। आरोपी ने कह दिया कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। वहीं लड़की ने भी इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। इस बीच 18 सितंबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात बताई।

गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी शादीशुदा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें