सरायपाली : बुखार होने से खाना नहीं बना पाई तो आरोपी पति ने झारा चम्मच से की पिटाई
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम छोटे साजापाली में बुखार होने के कारण खाना नहीं बना पाई तो आरोपी पति ने झारा चम्मच से पिटाई की है, जिसकी शिकायत पार्थिया ने पुलिस से की है.
कंचन दास पुलिस को बतायी कि ग्राम छोटे साजापाली में रहती है. घरेलु कार्य करती उसका विवाह 07 वर्ष पूर्व ग्राम छोटे साजापाली के जगदीश दास के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था।
20 सितम्बर को उसे बुखार होने से दोपहर में खाना नहीं बनायी थी शाम के लगभग 04 बजे उसका पति जगदीश दास खेत से घर आया और पुछा तो वह बतायी की बुखार होने के कारण खाना नहीं बना पायी हू तो उसका पति बोला तुम्हारे मायके छोड देता हू वह मायके जाने से मना की तो उसे अश्लील गाली गलौच कर जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का और झारा(चम्मच) से मारपीट किया जिससे उसके सिर में और पीठ में चोट आई है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।