सरायपाली : मोटर सायकल में 15 लीटर महुआ शराब ले जाते 02 युवक ... - CG Sandesh

सरायपाली : मोटर सायकल में 15 लीटर महुआ शराब ले जाते 02 युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 20 सितम्बर 2022 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब लेकर ग्राम बिरकोल से सरायपाली की ओर आने वाले है पुलिस स्टाफ सारगंढ रोड अपना ढाबा के पास ग्राम बोंदा में घेराबंदी किया कुछ देर बाद एक मोटर सायकल आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ करने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम छबिलाल बरिहा एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शिवदत्त बरिहा बताया एवं बीच में रखे प्लास्टिक झोला में महुआ शराब होना बताया।

आरोपियो के कब्जे से 1- एक प्लास्टिक थैला में रखा 03 नग प्लास्टिक झिल्ली में भरा प्रत्येक में लगभग 05 लीटर भरा महुआ शराब जुमला 15 लीटर महुआ शराब कीमती 3000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 04 LE 6932 कीमती लगभग 35000 रूपये जूमला कीमती 38000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियो छबिलाल बरिहा उम्र 23 साल साकिन बिरकोल थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0, व शिवदत्त बरिहा उम्र 23 साल साकिन बिरकोल थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें