बसना : ग्राम पंचायत लोहडीपुर में महिलाओं ने किया अवैध शराब (... - CG Sandesh

बसना : ग्राम पंचायत लोहडीपुर में महिलाओं ने किया अवैध शराब (नशे )के खिलाफ आवाज बुलंद

अनुराग नायक, भंवरपुर : बसना विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोहडीपुर के महिलाओ ने गांव मे रैली निकाल कर अवैध शराब (नशा) के खिलाफ जनजागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
संगठन की महिला सदस्यों ने गांव के गली मोहल्लों में जागरूकता रैली निकालकर नशा विरोधी नारे लगाते हुए नशा पान करने वाले ग्रामीण महिला पुरुष एवं युवाओं को नशे से दूर रहने की समझाइश दी।

महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांववाले अपने घरों में शराब नहीं बनाएं. गांव नशामुक्त रहे, ताकि बच्चों पर इसका असर न पड़े. उन्होंने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को देने की बात कही.।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें